{"_id":"d918ddfb1e6f4edfcecf5f0fdeba36ca","slug":"four-theft-cases-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़गांव में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में चोरों ने पुलिस और क्षेत्रवासियों दोनों की नींद हराम कर के रख दी है। शहर में आज चार अलग-अलग जगह से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए।
विज्ञापन
सुशांतलोक फेज दो निवासी मनीष दत्त ने सेक्टर-55 को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ऑफिस गया हुआ था।
इस दौरान चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़कर सोने के जेवरात समेत कीमती सामान साफ कर दिया। सेक्टर-10ए थाना एरिया स्थित वजीरपुर मोड़ पर बालाजी कम्यूनिकेशन नाम की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की कीमत के मोबाइल उड़ा दिए।
विज्ञापन
सेक्टर-23 में भी चोरों ने यहां रहने वाले अर्पित त्यागी के घर पर धावा बोलते हुए दो लैपटॉप, दो मोबाइल समेत कीमती सामान गायब कर दिया।
अन्य मामले में सिधरावली गांव स्थित ऑटोमोबाइल पार्ट्स कंपनी में चोरी के आरोप में मानेसर थाना पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया।