फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four mobiles caught from criminals in jail

जेल में कैदियों से यूं जब्त किए 4 मोबाइल

Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
four mobiles caught from criminals in jail

जेल में कैदियों से मोबाइल व नशीला पदार्थ मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम को चले तलाशी अभियान के दौरान भोंडसी जेल में कैदियों से जेल प्रशासन को मोबाइल मिले हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेल उप अधीक्षक नरेश गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसमें सहायक अधीक्षक मोहन सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान वार्डन प्रदीप कुमार ने ब्लॉक नंबर 3 में बंद कैदी दीपक से मोबाइल, वार्डन रोहताश कुमार ने बंदी रवि कुमार से मोबाइल व ब्लॉक 3बी में रोहित उर्फ कालिया से मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


वार्डन राज कुमार ने ब्लॉक 3बी में बंदी मनीष से मोबाइल बरामद किया। इसकी शिकायत भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे एक दिन पहले अदालत में पेशी के बाद वापस जेल गए कैदी की चप्पल से जेल प्रशासन ने सुल्फा बदामद किया था। भोंडसी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed