कूड़ा डालने से मना किया तो विदेशियों ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी मूल के दो युवकों ने शुक्रवार की देर रात एक मकान के केयर टेकर की जमकर धुनाई कर दी। उसका गुनाह इतना था कि उसने विदेशी युवकों को अपने मकान के पास कूड़ा डालने से मना किया था।
घटना के बाद घायल को सुशांत लोक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं आई।
अस्पताल से आई सूचना के बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस घायल सुनील का बयान लेने अस्पताल पहुंची लेकिन उसने बयान नहीं दिया।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
थाना प्रभारी डीएलएफ फेज दो का कहना है कि सुनील का बयान आने के बाद ही मामला दर्ज होगा। अभी जांच में यही सामने आया कि डीएलएफ फेज तीन में एक मकान में पांच नाइजीरियन युवक रहते हैं।
उन्हीं में से एक युवक ने खाली प्लॉट में कूड़ा डाल दिया था। जिसका पड़ोस में रह रहे सुनील ने विरोध किया था। इसके बाद विदेशी युवकों ने सुनील से मारपीट की है।