{"_id":"a22ac7c1a30aa02a018fde006b68744b","slug":"five-star-hotel-in-the-parking-gangrep-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता विहार में गला दबाकर आटो मैकेनिक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ममता विहार में गला दबाकर आटो मैकेनिक की हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर के ममता विहार में आटो मैकेनिक कन्हैया उर्फ किशन (25) की लोहे की चेन से गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका बोरे में बंद शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रास्ते पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके गले में लोहे की चेन लिपटी थी। वह बृहस्पतिवार रात ढाई बजे से लापता था। यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की। उसका मोबाइल गायब है, कॉल डिटेल से पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसओ अवधेश प्रताप ने बताया कि किशन का परिवार बुलंदशहर के अगौता का रहने वाला है। वह अपने दो बड़े भाइयों के साथ ममता विहार विजयनगर में रहता था।
वह राहुल विहार के पास बॉस सर्विस सेंटर में आटो मैकेनिक था। उसके दोनों भाई भी वहीं नौकरी करते हैं। राहुल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किशन घर पर ही था। परिवार के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब ढाई बजे उसकी आंख खुली तो राहुल अपने बिस्तर पर नहीं था। कुछ देर इंतजार करने पर भी जब वह नहीं आया तो उसे फोन किया गया, मगर फोन बंद आया। तलाश करने पर भी जब नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने उन्हें ममता विहार में मिले शव को दिखाया, जिसे उन्होंने पहचान लिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने किशन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है, जिसे खंगाला जा रहा है।
पुलिस और परिजनों का मानना है कि रात 12 बजे के बाद किशन किसी के बिना बुलाए घर से बाहर नहीं जाएगा। हो सकता है कि हत्यारों ने उसे फोन करके बुलाया हो।