फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five minors arrested in rape case in noida

पांच नाबालिगों ने किशोरी से किया गैंगरेप, घर के सामने से दोबारा अगवा करने पहुंचे तो...

Thu, 09 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
five minors arrested in rape case in noida
सेक्टर-51 के पास एक गांव में पांच नाबालिगों द्वारा 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने सभी नाबालिगों को पकड़ लिया है। वहीं, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी किशोरी के चाचा ने बताया कि 4 मार्च को भतीजी घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। गांव का ही एक किशोर उसे अगवा करके ले गया। एक जगह पर पांच नाबालिगों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन


किशोरी ने उसी दिन घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया था, लेकिन परिजन सहम गए थे। उन्होंने परिवार की बदनामी के डर से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत नहीं दी। सभी आरोपी मंगलवार शाम दोबारा घर के आसपास टहल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह दोबारा चंगुल से छूटी किशोरी

five minors arrested in rape case in noida
जब किशोरी दुकान पर सामान लेने जा रही थी तो आरोपियों ने उसे फिर से अगवा करने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। - बिजेंद्र बड़ाना, सेक्टर-49 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed