फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing in wedding ceremony, one dead two injured in ambedkar nagar of delhi

वरमाला के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि स्टेज के पीछे जा छिपे दूल्हा-दुल्हन, भागे घराती-बाराती

Sat, 25 Feb 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
firing in wedding ceremony, one dead two injured in ambedkar nagar of delhi
बारात - फोटो : डेमो प‌िक

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान कुछ ऐसा हुआ क‌ि दूल्हा-दुल्हन को भी स्टेज के पीछे छ‌िपना पड़ा और बराती-घराती सब भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


अंबेडकर नगर में शादी समारोह के पास एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गोली चलने के समय वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


शादी के टेंट के पास ताबड़तोड़ गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई और बाराती-घराती सब टेंट से भाग खड़े हुए। भगदड़ से कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अंबेडकरनगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार छह आरोपियों की पहचान हो गई है और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

झगड़े में आरोपी ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

firing in wedding ceremony, one dead two injured in ambedkar nagar of delhi
बारात - फोटो : डेमो प‌िक

बृहस्पतिवार रात को डी-ब्लॉक व बी-ब्लॉक दक्षिणपुरी में दो शादियां एक साथ हो रही थीं। दोनों के टेंट एक साथ लगे थे। देर रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ युवक डी-ब्लॉक में हो रही शादी के टेंट के पास आए।

एक आरोपी ने शादी में आए शेखर यादव (24) से किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपी ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वरमाला के दौरान समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज के पीछे छिप गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार से पांच राउंड फायरिंग की।

सी-ब्लॉक, दक्षिणपुरी निवासी शेखर (24), विकास आर्य और हरनीत सिंह तीनों को गोलियां लगीं। शेखर व विकाय आर्य को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि हरनीत सिंह को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। शेखर के पेट में गोली लगी थी।

अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकास आर्य को पेट के नीचे और हरनीत को गर्दन में लगी है। घायल विकास आर्य का कहना है कि उसने शेखर व आरोपी के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं। शेखर प्राइवेट जॉब करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed