{"_id":"8d27b23fd87e58cb471869e54f94bc14","slug":"firing-during-loot-one-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 28 Jun 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में शनिवार को बैंक में रुपए जमा कराने गए एक व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर दिनदहाड़े गोली चला दी।
विज्ञापन
यह घटना शनिवार दोपहर की है जब एक निजी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर सुदेश बैंक में रुपए जमाकर कराने जा रहा था।
डिस्ट्रीव्यूटर जब अल्फा कर्मशियल बैंक के पास पहुंचा तो कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसका पैसा छीनने का प्रयास करने लगे।
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी जो सुदेश के बदले जाकर किसी और को लग गई।
जिसे गोली लगी उसका नाम अशोक गुप्ता है वह किसी कंपनी में सुपरवाइजर है। अशोक अल्फा कमर्शियल किसी काम से आया था और यहां आने के बाद वो गलती से बदमाशों की गोली का शिकार हो गया।
विज्ञापन