{"_id":"ce9fb5a4001ae9b6b29ef94bbac4fb53","slug":"fired-trader-wounded-brother-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, व्यापारी घायल, भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, व्यापारी घायल, भाई की मौत
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एटीएस सोसायटी निवासी कपड़ा व्यापारी अरशी मलिक और उनके भाई अहमद उर्फ पप्पू(20) को मंगलवार रात गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कपड़ा व्यापारी की कार के सामने बाइक लगा दी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पांच गोलियां अहमद के सीने और मुंह पर लगीं। उन्हें शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अरशी को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित एटीएस सोसायटी निवासी अरशी मलिक अपने भाई अमजद उर्फ पप्पू के साथ अपनी ऑडी कार में इंदिरापुरम से पसौंडा स्थित अपने दूसरे घर जा रहे थे।
विज्ञापन
कनावनी पुलिया के पास ही बाइकसवार दो अज्ञात बदमाशों ने दोनों को ओवरटेक करते हुए कार के सामने बाइक रोक दी। व्यापारी ने गाड़ी रोकी तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पांच गोलियां अहमद को लगीं और दो अरशी को लगीं। दोनों को इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां अहमद को मृत घोषित कर दिया गया। अरशी वैशाली के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती है।
नवंबर में मांगी गई थी 25 लाख की रंगदारी
14 नवंबर के दिन कपड़ा व्यापारी से पसौंडा के रहने वाले कुछ लोगों ने 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। कार रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले में अरशी ने पुलिस को शिकायत देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले की जांच को बीच में ही छोड़ दिया। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो घटना टल सकती थी।
एक आरोपी हिरासत में
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद नहर रोड पर पैदल भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए युवक से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है।