फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire on debuter mother in faridabad

बेटे ने उधार नहीं चुकाया तो मां पर चलाई गोली

Tue, 08 Mar 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
fire on debuter mother in faridabad
Firing

सैनिक कॉलोनी में रहने वाली सुदेश कुमारी के मुताबिक रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने घर लौटते समय उन पर गोली चला दी। निशाना चूकने की वजह से वह बच गईं।

विज्ञापन


हमले के पीछे किसी नवीन नाम के व्यक्ति की उधारी नहीं चुकाए जाना बताया जा रहा है। एसजीएम नगर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सुदेश कुमारी के मुताबिक रविवार की शाम वह सैनिक कॉलोनी बाजार से खरीदारी कर रिक्शा से घर वापस लौट रहीं थीं। आरोप है कि रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका रिक्शा रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने धमकी दी कि नवीन का रुपया वापस नहीं किया तो महिला और उसके बेटे राधेश्याम को मौत के घाट उतार देंगे। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उस पर गोली चला दी। निशाना चूकने की वजह से वह साफ-साफ बच गईं।


वह बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगीं तो हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। जांच अधिकारी एएसआई यूनिस खान ने बताया कि शिकायतकर्ता के बेटे की नवीन नाम के व्यक्ति से लेन देन होने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच चल रही है और हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed