फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in businessman home, the loss of lakhs

कारोबारी के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 23 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 23 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
fire in businessman home, the loss of lakhs
कारोबारी के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कागज कारोबारी के घर में मंगलवार देर रात आग लगने से लाखों का सामान जल गया। पीड़ित परिवार समय रहते घर से बाहर निकल गया। कारोबारी ने मौके पर दमकल की गाड़ियाें के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आग उन्हें पड़ोसियों के साथ मिलकर बुझानी पड़ी।

विज्ञापन


सेक्टर-50, बी-127 में कारोबारी संजय अग्रवाल पत्नी और मां के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। प्रथम तल पर किरायेदार रहते हैं। संजय ने बताया कि डिनर करने के बाद सब लोग सोने चले गए। मंगलवार रात 3:40 बजे अचानक ब्लॉस्ट हुआ। वह कमरे से बाहर निकलकर आए तो घर में लगे बल्ब फूट रहे थे और आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया और बड़ी मुश्किल से किरायेदार समेत परिजनों को बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सुबह पांच बजे तक फायर विभाग का कोई भी कर्मचारी या दमकल की गाड़ी मौके पर आग बुझाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के 5:02 बजे पर दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया था। आग से फ्रिज, एसी, सोफे, दरवाजे सब जल गए जिससे करीब 10 लाख का नुकसान हो गया।


वहीं, संजय के आरोपों को खारिज करते हुए सीएफओ एसके सिंह का कहना है कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 4:15 बजे पर सूचना मिली और 4:30 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed