फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight on garbage acid thrown on youth in delhi

कूड़ा डालने को लेकर विवाद में युवक पर तेजाब डाला, झगड़े में पांच घायल

Sun, 02 Oct 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
fight on garbage acid thrown on youth in delhi

मंडावली इलाके में शनिवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पड़ोसी गुट ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के अलावा एक युवक पर तेजाब भी फेंक दिया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि तेजाब से युवक का चेहरा बच गया और कुछ छींटे ही उस पर गिरी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमले में मां-बेटी समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


इधर पुलिस तेजाब डालने की बात से इनकार कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जमुना सिंह (52) परिवार के साथ सी-ब्लॉक गली नंबर-1,मंडावली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी कुसुम, चार बेटियां और चार बेटे हैं। शुक्रवार शाम को जमुना की पत्नी कुसुम का पड़ोसी युवक रवि व दीपक से झगड़ा हो गया था। कुसुम के बेटे लोकेश ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

जैसे ही खोला दरवाजा, फेंक दिया तेजाब

fight on garbage acid thrown on youth in delhi

परिवार का आरोप है कि रात के समय उन्होंने पीसीआर कॉल भी की थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। रात में बात रफा-दफा हो गई। इधर सुबह आरोपियों ने फिर परिवार का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।

कुसुम के दूसरे बेटे जगपाल ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोप  है कि पड़ोसियों ने उस पर तेजाब डाल दिया। उसका चेहरा मामूली रूप से झुलसा, कुछ छींटे उसी आंख पर भी गई।

आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में लोकेश, जगपाल, सतपाल, बहन पूजा और कुसुम जख्मी हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed