फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight in two groups in gurugram many injured

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा, आधा दर्जन घायल

Wed, 16 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
fight in two groups in gurugram many injured

गांव ग्वारका तावड़ू में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में अवैध हथियरों से फायर किए गए। जिसके के कारण आधा दर्जन व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नूंह व मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने झगड़े में गोली चलने  की पुष्टि की है। समाचार  लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गांव ग्वारका थाना तावडू़ के एक व्यक्ति पर थाना भिवाड़ी राजस्थान में आपराधिक मामला दर्ज है। जिसे करीबन दो महीनें पहले भिवाड़ी पुलिस ने गिरतार किया था। गांव में एक पक्ष के लोग इस गिरतारी का आरोप गांव के दूसरे पक्ष पर लगा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों गुटों में रजिशं बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया की झगड़े में एक पक्ष की और से फायर किए गए। जिसके कारण एक गुट के आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों  को उपचार के लिए नूंह में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक व्यक्ति के गर्दन में गोली लगने के कारण हालत गंभीर बताई गई है।

सूचना के बाद  पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटीं हुई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया की गोली लगने के कारण जहां उनके लोगों को गंभीर चोटे आई है। आरोप हें की झगड़े में  गोली चलने के कारण उनकी एक बोलेरों गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।


झगड़े के बाद एक गुट के लोग भाग गए। प्रभारी ओमप्रकाश तावडू का कहना है कि गांव ग्वारका में दो पक्षो में गोली चली है। पुलिस जांच की जांच में जुटी है। किसी भी पक्ष की और से उन्हें अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति कायम रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed