फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father brutally killed her daughter in delhi as she had not given a glass of water on time

पानी देने में बेटी ने की थोड़ी सी देर, पिता ने बीच सड़क पर बड़ी बेरहमी से ले ली जान

Mon, 12 Feb 2018 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
father brutally killed her daughter in delhi as she had not given a glass of water on time

न्यू अशोक नगर इलाके में एक पिता ने पानी देने में देरी करने पर अपनी दस साल की बेटी को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा। घटना मंगलवार की है। घायल बच्ची ने उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्ची की पहचान रुकसार (10) के रूप में हुई है। खगड़िया बिहार के रहने वाली रहीसा अपने पति अब्दुल, 5 बेटी और 1 बेटे के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। अब्दुल ड्राइवर है और शराब का आदि है।
विज्ञापन


गत मंगलवार को वह घर पर था। उसने अपनी बेटी रुकसार से पानी मांगा। बेटी उसकी बातों को अनसुना कर बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब वापस आई तो उसने अपने पिता को पानी की बोतल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अस्पताल पहुंच कर बोला झूठ...

father brutally killed her daughter in delhi as she had not given a glass of water on time
देर से पानी लाने से अब्दुल नाराज हो गया और उसने पानी की बोतल बेटी पर फेंकी। इसके बाद रुकसार घर से बाहर निकल गई तभी पिता भी बाहर आया और उसके बालों को पकड़ कर कई बार सड़क पर पटका।

रहीसा अपनी घायल बेटी को लेकर इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची, जहां उसने बताया कि उसकी बेटी छत से गिरकर घायल हो गई है। अस्पताल प्रशासन को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने जब रहीसा से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। बृहस्पतिवार को बच्ची की मौत होने पर पुलिस ने अब्दुल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed