{"_id":"b263409d7b1ef6b63f3a4719ec1fedcd","slug":"farmer-leader-accuses-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुलिस ने मुझे शराब पीलाकर करवाया मेडिकल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'पुलिस ने मुझे शराब पीलाकर करवाया मेडिकल'
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट पर आंदोलनरत किसानों को सोमवार रात खाना खिलाकर लौट रहे किसान नेता को पीटने वाले दरोगा और सिपाहियों के निलंबन की मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
उसका यह भी आरोप है कि पुलिस ने उसे जबरन शराब पिलाकर मेडिकल कराया। ताकि उसके उपर आरोप सिद्ध किया जा सके।
अंसल प्रतिरोध आंदोलन समिति कैमराला के नेता बबलू उर्फ सुरेश चंद के भतीजे राहुल, नरेश, अशोक, राजेश और विक्की धरने पर बैठे किसानों को खाना खिलाकर बाइकों से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
ओमीक्रोन सैक्टर के समीप सेंट्रो कार में सवार लोगों ने उनको रुकने का इशारा किया। युवकों ने बदमाश समझकर बाइक दौड़ा दी। कार में सादा वर्दी में सवार दारोगा ने पीसीआर को बुलाकर चारों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दक्षिण दिल्ली के मूलचंद से 8 करोड़ रुपये की लूट
इसी बीच युवकों ने घटना की सूचना बबलू को दे दी। बबलू मौके पर पहुंच गया। किसान नेता का परिचय देने पर सिपाही उसे पीसीआर में डालकर थाने ले गए और उसकी पिटाई की।
किसानों ने दरोगा समेत तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
एसपी देहात डा. ब्रिजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिस कर्मी दोषी हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।