फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake policeman arrested

सावधान, कहीं ये आपका भी चालान न कर दें

Fri, 03 Jan 2014 12:29 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Fake policeman arrested

नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले दो शख्स ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर व्यावसायिक वाहन चालकों से वसूली करने में लगे हुए थे। दोनों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी जैसी नीली जैकेट और नीली पैंट पहनी थी।

विज्ञापन


एक डिलीवरी वैन चालक की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की सूझबूझ के चलते दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सिपाही को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार एक जनवरी को दोपहर 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो शख्स अवैध व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर मौके पर पहुंचती उससे पहले ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही सोहनवीर मौके पर पहुंच गया। उसने शिकायतकर्ता डिलीवरी वैन चालक सुरेश की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान गढ़वाली मोहल्ला निवासी रमेशचंद (35) और राजकुमार (42) के रूप में हुई।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी शकरपुर चुंगी के पास उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने जब सुरेश को रोका तो सुरेश के पास वैन के पूरे कागज थे। इसके बावजूद आरोपियों ने उससे 200 रुपये की डिमांड कर दी। सुरेश ने घर से पैसे मंगाने की बात कहकर साइड में होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी दोपहर 12 बजे से उगाही करने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed