{"_id":"88d761570c61e32e0c0a2ce868115986","slug":"fake-motor-insurance-case-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपका इंश्योरेंस भी तो फर्जी नहीं है?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं आपका इंश्योरेंस भी तो फर्जी नहीं है?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल इलाके में ऑटो का नकली इंश्योरेंस बनाने का मामला सामने में आया है। पीड़ित ऑटो चालक ने इंश्योरेंस एजेंट सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी संजय ऑटो चलाता है। थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि एक माह पहले चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसके कागजातों की जांच की, जिसमें ऑटो का इंश्योरेंस फर्जी पाया। इस आधार पर संजय के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज कर ऑटो जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
बाद में उसने कोर्ट से ऑटो छुड़वा लिया। संजय का आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसके पास कोर्ट की ओर से नोटिस आया। पेश होने पर इंश्योरेंस कंपनी का वकील भी मौजूद मिला। कोर्ट में कंपनी के वकील ने बताया कि संजय ने ऑटो का जो इंश्योरेंस कोर्ट में पेश किया है, वह नकली है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से उस नंबर व तिथि का कोई इंश्योरेंस नहीं बनाया गया है। इस घटना के बाद संजय ने थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई।
संजय ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर-16 निवासी तरुण शर्मा से इंश्योरेंस बनावाया था, उसके साथ बड़खल निवासी बरकत खान और नीरज भी थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।