फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook friend rapes

फेसबुक दोस्त ने किया डीयू छात्रा से रेप

Fri, 13 Jun 2014 07:51 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
Facebook friend rapes

फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद डीयू की एक छात्रा के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंजीनियर संतोष कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मिलने के बहाने उसे द्वारका-16 के एक फ्लैट में बुलाया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


होश आने पर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन और मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को दबोच लिया। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर-16 में हुई घटना

Facebook friend rapes

पुलिस के मुताबिक पीड़िमा मीना (20)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भारत नगर इलाके में रहती है। वह डीयू से ग्रेजुएशन कर रही है।

आरोपी संतोष परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहता है। वह गोविंदपुरी के एक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा है। मीना के मुताबिक करीब 20 दिन पहले उसकी फेसबुक के जरिए संतोष से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे।

फोन पर भी बात हुई। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद संतोष ने मीना से मिलने की इच्छा जाहिर की। संतोष ने मीना को द्वारका सेक्टर-16 स्थित अपने दोस्त के फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया।

कोल्डड्रिंक में पिलाई 'वो' दवाई

Facebook friend rapes

मीना का आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान संतोष ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। मीना के होश खोने के बाद संतोष ने वारदात को अंजाम दिया।

कुछ देर बाद होश आने पर पीड़िता को अपने अस्मत लुटने का एहसास हुआ। पीड़िता ने वहीं से मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया, पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed