{"_id":"c042e22349fd6b31e2cf89eff008aba5","slug":"ex-ifs-officer-did-suicide-by-shooting-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व IFS ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व IFS ने गोली मारकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में सेवानिवृत्त आईएफएस अफसर डॉ. राकेश शंकर (62) ने बुधवार दोपहर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया और बीमारी के चलते ऐसा कदम उठाने की बात लिखी। साउथ कैंपस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 1979 बैच के आईएफएस अफसर डॉ. राकेश शंकर ने चार वर्ष पहले वीआरएस ले लिया था। वह परिवार के साथ शांति निकेतन में रहते थे।
बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे बेटे ने सूचना दी कि उनके पिता ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। डॉ. राकेश शंकर को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीएफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डॉ. शंकर को डायरिया हो गया था। बुधवार सुबह ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बताया गया है कि वे डिप्रेशन में थे।