इंजीनियर ने लूटी नौकरानी की अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड गुड़गांव के पॉश सेक्टर नौ में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी उसके साथ कई सालों से यह घिनौना काम कर रहा था।
आरोपी एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर नौ में रहने वाला इंजीनियर दंपत्ति करीब ढाई साल पहले असम से पीड़िता को घरेलू कामकाज के लिए लेकर आए थे।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
कामकाज के लिए लाने के कुछ महीनों बाद इंजीनियर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इंजीनियर की धमकी के बाद बच्ची काफी डर गई।
इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। मामला उस वक्त खुला जब रविवार रात को पीड़िता अचानक सेक्टर नौ में रोते हुए दिखी। लोगों के पूछने पर उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बच्ची के बयान के आधार पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया।