फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer raped maid

इंजीनियर ने किया नौकरानी से दुष्कर्म

Sat, 26 Apr 2014 07:38 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
Engineer raped maid

सेक्टर-50 के बी ब्लाक में ग्रेटर नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम

विज्ञापन
करने वाले इंजीनियर शरद जैन परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में एचओडी हैं।

14 अप्रैल को उन्होंने खानपुर दिल्ली स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी से 18 साल की नौकरानी रखी थी। जो कि ओडिशा की रहने वाली थी। नौकरानी 25 अप्रैल की सुबह घर से लापता हो गई। शुक्रवार की रात दिल्ली के नबी सराय थाना पुलिस की महिला दारोगा आशा सिंह व वूमेन सेल की सदस्या सुषमा नौकरानी को लेकर थाना सेक्टर-49 पहुंची।

उन्होंने पुलिस को बताया कि नौकरानी के साथ उसके मालिक ने 24 अप्रैल की रात रेप किया है। जिसकी शिकायत थाने में दी है। इसी शिकायत की जांच करने के लिए वह आई हैं। थाना सेक्टर-49 प्रभारी ने सेक्टर-51 चौकी प्रभारी को उनके साथ भेजा।

पुलिस को भी नहीं छोड़ा इं‌जीनियर ने

Engineer raped maid
पुलिस शरद जैन के घर पहुची तो दिल्ली पुलिस व नौकरानी को देख शरद ने नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला दारोगा के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

जब चौकी प्रभारी ने उन्हें रोका तो हाथापाई की नौबत आ गई। मामला बिगड़ता देख शरद ने अपने भाई व अन्य रिश्तेदारों को भी बुला लिया। शरद को जब पुलिस ले जाने का प्रयास करने लगी तो उसने पीसीआर चालक के साथ हाथापाई कर उसके हाथ में दांत से काट लिया।

पुलिस आरोपी शरद को लेकर थाना सेक्टर-49 पहुंची और नौकरानी की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल कराया और आरोपी शरद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ थर्ड, राजकुमार मिश्र ने बताया ‌कि आरोपी इंजीनियर शरद ने जांच पड़ताल के दौरान घर पर हंगामा किया और पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed