{"_id":"927d4f16f5977d70fbd3eb620ae9e7d8","slug":"engineer-being-looted-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े कनपटी पर पिस्टल तान लूट ली बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े कनपटी पर पिस्टल तान लूट ली बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के पीथ्री सेक्टर में प्रकाश इंस्टीट्यूट के सामने एक इंजीनियर को पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिया। घटना रविवार दोपहर को हुई, इस दौरान इंजीनियर बाइक खड़ी करके फोन पर किसी से बात कर रहा था।
विज्ञापन
कासना कोतवाली ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देरी से घटनास्थल पहुंची।
जानकारी के मुताबिक हबीबपुर में किराये से रहने वाले नरेंद्र सारस्वत नोएडा की बड़ी कंपनी में इंजीनियर हैं। वह मूलत: हाथरस के रहने वाले हैं। नरेंद्र रविवार को काम के सिलसिले में पीथ्री सेक्टर गए थे। लौटते वक्त वह एनटीपीसी सोसाइटी जा रहे थे, उसी समय किसी का फोन आने पर वह बाइक खड़ी करके मोबाइल पर बात करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और रास्ता पूछने के बहाने बात करने लगे। इन लोगों ने इंजीनियर की कनपटी पर पिस्टल तान दी और उससे बाइक, दो मोबाइल तथा करीब डेढ़ हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित कोतवाली पहुंचा तो वहां पर पीड़ित की तहरीर लेने से मना कर दिया और अपने मुताबिक ही चोरी की तहरीर लिखवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की।
राहगीरों ने देखा, पर नहीं की मदद
पीड़ित का आरोप है कि राहगीरों ने लूट की घटना देखी थी, लेकिन कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आया। बदमाशों के पास हथियार होने की वजह से लोगों ने घटना को नजरंदाज कर दिया। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह भी काफी देरी से पहुंची।