फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eleven years Girl's found hanging in delhi

फंदे से लटकी मिली 11 साल की बच्ची, पुलिस मान रही खुदकुशी का मामला

Fri, 24 Jun 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
eleven years Girl's found hanging in delhi
- फोटो : Getty

इंद्रपुरी इलाके में 11 साल की बच्ची घर में पंखे से चुन्नी के फंदे के सहारे लटकी हुई मिली। बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, 11 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ इंद्रपुरी इलाके में रहती थी। बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए।
विज्ञापन


बच्ची घर में अकेली थी। करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बच्ची के पिता को फोन कर बच्ची के खुदकुशी कर लेने की बात बताई।

बच्ची का पंखे तक पहुंचना मुमकिन नहीं

eleven years Girl's found hanging in delhi

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पिता ने पाया कि बच्ची पंखे से चुन्नी की मदद से लटकी हुई थी। पिता ने आशंका जताई कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

उसने बताया कि बच्ची का पंखे तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। पास ही एक बाल्टी गिरी हुई थी। बच्ची के पिता ने पूछताछ में इस बात को माना है कि पढ़ाई को लेकर वह अक्सर अपनी बेटी को डांटता था।

उधर, पुलिस का कहना है कि बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। कमरे के हालात को देखते हुए पुलिस का मानना है कि बच्ची ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed