{"_id":"5ab64dbd4f1c1bbe758b743e","slug":"eight-year-old-child-kidnapped-kept-as-hostage-and-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बच्चे को बंधक बनाकर पीटा, आरोप गाय चोरी का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल के बच्चे को बंधक बनाकर पीटा, आरोप गाय चोरी का
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 Mar 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में गाय चुराने का आरोप लगा दो युवकों ने एक आठ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। दोनों उसे अपनी डेयरी पर ले गए और उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। दोनों ने उसे करीब चार घंटे बाद छोड़ा। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 13 साल का व छोटा 8 साल का है। दोनों शुक्रवार सुबह सेक्टर-29 स्थित एक पार्क में खेलने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनका बड़ा बेटा घर आया और बताया कि मोटरसाइकिल पर आए और छोटे बेटे का अपहरण का ले गए हैं। बड़े बेटे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। दोपहर को करीब 2.30 बजे बच्चा रोता हुआ घर लौट आया। उसके ठीकठाक घर लौटने पर सभी ने राहत की सांस ली। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों युवक उसे अपने साथ एक डेयरी में ले गए थे और वहां उसे बांध कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बच्चे को लेकर उसके पिता उस डेयरी पर पहुंचे। वहां बच्चे ने दोनों युवकों की पहचान कर ली। दोनों युवकों के नाम सोनू व नितिन हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जब वे अपनी गायों को बाहर छोड़ते थे तो बच्चा उन्हें चुराकर ले जाता था और यहां वहां छोड़ देता था। इससे वे काफी परेशान थे और उसे सबक सिखाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।