फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   during the demonetisation of Rs 500 Revenge for a murder

नोटबंदी के दौरान छीने थे पांच सौ रुपये, बदला लेने किया यह खतरनाक काम

Tue, 03 Oct 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 03 Oct 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
during the demonetisation of Rs 500 Revenge for a murder
demo pic

गांव झुंडसराय के युवक की हत्या नशे में धुत चार युवकों ने नोटबंदी के दौरान छीने गए 500 रुपये का बदला लेने के लिए की थी। फर्रुखनगर पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान चारों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या करने का कारण भी बताया।

विज्ञापन


युवक की हत्या खंड के गांव ख्वासपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार रात केएमपी पर हुई थी। फर्रुखनगर पुलिस ने हत्या के मामले में मेघनाथ निवासी झारखंड, प्रमोद निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश, गणेश व पंकज (दोनों सगे भाई) निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह झुंडसराय स्थित घोड़ा फार्म में रहते हैं और एक स्थानीय प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 नवंबर माह में नोटबंदी के दौरान ख्वासपुर निवासी सुनील ने दादागिरी दिखाते हुए पंकज से 500 रुपये का नोट जबरदस्ती छीन लिया था और इन्हीं पैसों से शराब पीकर शराब ठेके के पास धुत पड़ा रहता था। उस दौरान तो वह अपने गांव चले गए, लेकिन सुनील को सबक सिखाने की मन में ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले जब वह गांव से लौटे तो सुनील, पंकज को फिर से परेशान करने लगा। तब पंकज ने अपने भाई गणेश, साथी मेघनाथ और प्रमोद को बुलाकर सुनील को सबक सिखाने की ठानी। उन्होंने उसे केएमपी पर बुलाया और शराब पिलाकर खूब मारा पीटा और उसे वहीं छोड़कर चले गए।


थोड़ी देर बाद प्रमोद और गणेश फिर वापस आए और उन्होंने सुनील को दोबारा से पीटा। उसके सिर पर शराब की बोतलें मारीं। बोतल तोड़कर उसकी छाती व चेहरे पर कई वार किए। उसे अधमरा समझकर वह वहां से फरार हो गए। पूरी रात रास्ते में पड़े रहने के कारण सुनील की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed