{"_id":"588368f14f1c1bf94cefe3c2","slug":"dumper-driver-with-three-arrested-in-dadri-railway-door-break-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी फाटक तोड़ने पर डंपर चालक समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादरी फाटक तोड़ने पर डंपर चालक समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरओबी के निर्माण के चलते दादरी रेलवे फाटक पर भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध के बावजूद तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर फाटक तोड दिया। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ ने बताया कि दादरी रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए दो सप्ताह पहले एक गेट को बंद कर दिया गया था। जिलाधिकारी ने फाटक से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी भारी वाहन पुलिस की सांठगांठ से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार तड़के चार बजे शिवपुरी, नगीना (मेवात) निवासी जावेद ग्रेटर नोएडा की तरफ से डंपर लेकर आ रहा था। उसने बंद फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान सपूद्दीन और विपिन कुमार दबंगई दिखाकर डंपर को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक बाबूराम का कहना है कि एक गेट बंद होने के बाद भी भारी वाहन नहीं रुक रहे हैं।कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अगर रात के समय भारी वाहन यहां से निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।