फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student gang raped by her boyfriend and others.

मामा संग मिलकर डीयू छात्रा से किया गैंगरेप

Tue, 02 Sep 2014 09:49 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
DU student gang raped by her boyfriend and others.

डीयू की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर बदनाम करने व छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


आरोपी के मामा ने भी उससे दुष्कर्म किया। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने गैंगरेप, छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय राधा (बदला नाम) ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। मई, 2012 में स्कूल के बाहर उसकी मुलाकात गांव बुआपुर, गुड़गांव निवासी ललित से हुई। ललित से उसकी दोस्ती हो गई। उसने खुद को अविवाहित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबर्दस्ती रेप के बाद रखा शादी का प्रस्ताव

DU student gang raped by her boyfriend and others.

राधा का आरोप है कि अगस्त, 2012 में ललित उसे गुड़गांव लाया और जबरदस्ती संबंध बनाए। राधा ने विरोध किया तो आरोपी शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद बदनाम करने और छोटे भाई को मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

वह डरा-धमका उसे गुड़गांव स्थित एक फ्लैट में ले जाता था। वहीं, गुड़गांव के एक होटल में आरोपी के मामा बबलू ने भी उससे दुष्कर्म किया। राधा जब ललित पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो पता लगा कि वह शादीशुदा है और एक बच्चा भी है।

राधा ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस से की। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार करके सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed