पत्नी से था अवैध संबंध, कर दी मालिक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के चलते एक ड्राइवर ने अपने ही मालिक वकील की हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हो गया लेकिन इसके पहले उसने जो कहानी गढ़ी वह वाकई हैरान कर देने वाली है।
वहीं साथी की हत्या से नाराज अन्य वकीलों कार्य बहिष्कार करते हुए दिन भर हड़ताल रखी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
नहीं हुई थी वकील की शादी
भूडगढ़ी रजवाहे पर बुधवार को अधिवक्ता जयवीर शर्मा (47) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनकी कार के ड्राइवर विनोद और उसके भांजे दीपक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ड्राइवर का आरोप है कि उसकी पत्नी से अधिवक्ता के अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने हत्या की है। हालांकि वह पहले रोडरेज की कहानी बताकर घंटों पुलिस को बरगलाता रहा। उधर, हत्या से नाराज वकीलों ने कोर्ट में दिनभर हड़ताल रखी।
मुरादनगर के दुहाई निवासी जयवीर शर्मा अविवाहित थे। रोजमर्रा की तरह सुबह ड्राइवर विनोद निवासी दुहाई के साथ कार में गाजियाबाद कचहरी के लिए निकले थे।
कार में मिली थी लाश
10:30 बजे विनोद पुलिस आफिस पहुंचा और शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आरके वशिष्ठ को बताया कि कुछ बाइक सवारों ने कार टकराने पर वकील जयवीर शर्मा की हत्या कर दी है। एसपी देहात जगदीश शर्मा विनोद को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।
कार में वकील की लाश पड़ी थी। उनके कान और नाक से खून निकल रहा था। एसपी देहात ने बताया कि पहले तो विनोद उन्हें बरगलाता रहा, बाद में उसने मान लिया कि अपने भांजे दीपक के साथ मिलकर उसी ने हत्या की है।
विनोद हत्या की वजह अपनी पत्नी से अधिवक्ता के संबंध बता रहा है। पैसों के लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है।