{"_id":"58c01aa94f1c1b187bdc53d9","slug":"driver-dead-body-found-after-five-days-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद चालक बंटी का भी शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद चालक बंटी का भी शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शनिवार को चौना ढोल के पुल पर कार गिरने से तीन लोगों के डूबने की घटना के पांच दिन बाद चालक बंटी का शव भी बरामद हो गया। शव बुधवार को रानौली नहर में तैरता हुआ मिला है। पुलिस ने निकालकर परिजनों को दिखाकर शिनाख्त कराई। दो शवों को पहले ही नहर से निकल लिया था।
विज्ञापन
शनिवार को ततारपुर निवासी चाचा भतीजा दारा व सोनू किराए की कार में चालक बंटी के साथ गाजियाबाद से डासना रजवाहे की पटरी से गॉव आ रहे थे। वह चौना ढोल के पुल के पास कार गंग नहर में गिर गई थी। नहर से सोनू और दारा को पहले ही निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
चालक का शव नहीं मिला था। पांच दिन बाद बुधवार को बंटी का शव घटना स्थल से 8 किलोमीटर की दूरी पर रानोली गॉव के पास तैरता मिला। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जारचा रामसेन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे के करीब शव को नहर में तैरने की सुचना 100 पर दी थी मौके पर पहुंच कर शव को रानोली गॉव के पास नहर से बहार निकाल कर पहचान कराई गई। सूचना मिलने पर बंटी के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने बंटी को पहचान लिया।