{"_id":"21e201b57fba99058e71d3383d0e9170","slug":"dowry-case-woman-hanging-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न! महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न! महिला ने लगाई फांसी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में सोमवार को कंचन (21) नाम की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा।
विज्ञापन
वहां मिले सुसाइड नोट में कंचन ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कंचन के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामले की एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा (मैनपुरी) की रहने वाली कंचन की ढाई साल पहले मुकुंदपुर, करावल नगर निवासी बलराम से शादी हुई थी। बलराम दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह दफ्तर चला गया। इस बीच कंचन ने घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। ससुराल पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया है कंचन का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
जिसका पता चलने के बाद से उसका बलराम से अक्सर झगड़ा होता था। वहीं मायके वालों का कहना है कि बच्चे नहीं होने के कारण कंचन को परेशान किया जाता था। इसकी वजह से कंचन ने फांसी लगाई।