फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dowry case, woman got dead in hospital

इनोवा की खातिर बहू को मार डाला!

Thu, 20 Feb 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Feb 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
dowry case, woman got dead in hospital

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक नवविवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लड़की के परिवार वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि ससुराल वाले शव को जीटीबी अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर छोड़कर फरार हो गए। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनिया ने फांसी लगाई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर 2013 को सोनिया(20) और उसकी बड़ी बहन पिंकी (22) की शादी न्यू उस्मानपुर, पहला पुश्ता निवासी मंजीत सिंह व संदीप सिंह से हुई थी। शादी में सारा सामान देने के अलावा महंगी कार भी दी गई थी।

सोनिया के ताऊ राजाराम का कहना है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष खुश नहीं था। पहली बार मायके जाने के बाद ससुराल वाले दोनों बहनों को लेने के लिए नहीं आए थे। रिश्तेदारों के कहने पर 16 फरवरी को दोनों बहनों को ससुराल लाया गया।


यह भी पढ़ें:नाबालिग को बंधक बनाया और जबरन की शादी


वहीं, पिंकी का आरोप है कि दिल्ली लाने के बाद उसे और सोनिया को दो लाख रुपये व इनोवा कार लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच बुधवार सुबह अचानक सोनिया की मौत हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे दहेज में मिली कार से सोनिया को अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया गया।

कार को वहीं छोड़कर अस्पताल लाने वाला शख्स फरार हो गया। पिंकी और मायके वालों को सुबह करीब 7 बजे सोनिया की मौत की खबर मिली। सोनिया के गले पर चोट के निशान हैं। मायके वालों ने सोनिया के पति मंजीत सिंह, दादा, पिता विरेंद्र सिंह, मां सुरेश और संदीप सहित एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed