दहेज के लिए बहू को जिंदा जलाने की कोशिश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के छिजारसी में बुधवार को ससुराल वालों पर एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने सेक्टर-58 थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामला महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया है।
मॉडल टाउन दिल्ली निवासी शीशपाल ने बेटी सोनिया की शादी छिजारसी निवासी रविंद्र पुत्र मुन्नीलाल से की थी। उनका चार माह का बेटा भी है। शिकायत में शीशपाल ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष ने सोनिया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बेटे के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये दहेज की मांग की थी।
आरोप है कि कुछ दिन पहले मांग न पूरी होने पर सोनिया की ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह मायके भाग आई। मंगलवार को पीड़ित के मामा चंद्रपाल ससुराल में बातचीत करने गए तो पति और उसके दोस्तों ने उनसे मारपीट की।
दो लाख रुपए के लिए ये क्या किया!
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में एक महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपयों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को संजय एंक्लेव निवासी सविता ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2011 को सराय ख्वाजा के पल्ला निवासी नारायण के साथ हुई थी। सविता के पिता ने शादी में काफी खर्च किया।
सविता के मुताबिक शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा है। लेकिन बाद में उसका पति नारायण, ससुर अशोक कुमार, सास चमन देवी, देवर गौरव, नाना ससुर रामकिशन, जेठ अनिल व जेठानी अंजू दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। जब सविता ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इससे दुखी हो कर उसने मायके फोन किया और दो बार अपने पिता से 50-50 हजार रुपये मंगवाए।
सविता का आरोप है कि 1 लाख रुपये देने के बाद भी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे और बाकी रुपए न लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दुखी हो कर वह अपने मायके आ गई। सविता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।