{"_id":"5873d3054f1c1b577fba83d1","slug":"double-murder-stabbed-mother-daughter-west-vinodnagar-crime-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे ने चाकू से मां-बेटी को गोदा, फिर छोड़ दिया सुसाइड नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारे ने चाकू से मां-बेटी को गोदा, फिर छोड़ दिया सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट विनोदनगर में दुर्घटनास्थल, जहां डबल मर्डर हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में सोमवार शाम रेलवे कर्मचारी की पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्यारे ने वारदात को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। साथ ही मौके पर एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें बेटी की हत्या कर मां के आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस व क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर यह साफ कर दिया है कि मां बेटी की हत्या की गई है। मंडावली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गीतांजली (25) व ढाई साल की बेटी अन्नया के रूप में हुई है। गीतांजली पति मिथलेश आनंद और बेटी के साथ वेस्ट विनोद नगर के ई ब्लॉक में रहती थी। शाम को ड्यूटी के बाद मिथलेश साढ़े छह बजे घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी खटखटाने के बाद उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और बालकनी के जरिये वह अंदर घुसा। वहां पत्नी और बेटी की लाश खून से लथपथ देखकर वह सन्न रह गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी बिना किसी बल प्रयोग के कमरे में घुसा है। इससे साबित होता है कि वह महिला का परिचित होगा। पुलिस ने सुसाइट नोट की लिखावट को गीतांजली की लिखावट से मिलान किया है। जिसमें अंतर है। फिलहाल पुलिस मिथलेश से पूछताछ कर रही है।