फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder case at kapashera farm house in delhi

फार्म हाउस में दो व्यक्तियों की सरिया मारकर हत्या

Wed, 12 Feb 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
double murder case at kapashera farm house in delhi

कापसहेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार सुबह दो युवकों की सरिया मारकर हत्या कर दी गई। कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई मिली।

विज्ञापन


कारोबारी के अमेरिका में होने की वजह से घर से गायब होने वाले सामान की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। मृत दोनों युवक फार्म हाउस में माली का काम करते थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को महादेव नाम के दूध विक्रेता से सूचना मिली कि कापसहेड़ा स्थित पुष्पांजलि फार्म हाउस में दो युवकों की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड की सूचना से पुलिस तुरंत हरकत में आई। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिला के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कमरे में दोनों युवक मृत पड़े थे। दोनों के सिर पर सरिया से वार किया गया था। इनकी पहचान श्याम (27) और रामकेवल (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या है कुख्यात जीता गुर्जर का राज?

दोनों मूलत: रायबरेली के रहने वाले थे और पांच माह पहले ही यहां माली का काम करना शुरू किया था। मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने जांच में पाया कि कमरे में रखे अलमारी को तोड़ा गया है।

वहीं लॉकर सही सलामत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जब्त कर उनको खंगाल रही है। इसी से सुराग मिलने की संभावना है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह फार्म हाउस कारोबारी ए सिंह का है। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ यहां रहते हैं।

कुछ दिन पहले ही दोनों अमेरीका गए हैं और उन्हें 26 फरवरी को वापस आना है। पुलिस ने मरने वाले युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

आपसी रंजिश भी हो सकती है वजह
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने लूटपाट के साथ साथ रंजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर का मकसद दोनों युवकों की हत्या करना हो सकता है। लेकिन जांच की दिशा को भटकाने के लिए घर में लूटपाट की शक्ल दी गई हो। चूंकि अलमारी टूटी हुई है लेकिन उसका लॉकर सही सलामत था। इससे भी जांच रंजिश पर जाकर टिक रही है। पुलिस ने आसपास के फार्म हाउस में काम करने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।


युवकों की पृष्ठभूमि की जांच शुरू
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फार्म हाउस में मारे गए दोनों युवकों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। पुलिस उनके परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस में काम करने से पूर्व दोनों पीड़ित रायबरेली में क्या करते थे और उनका रायबरेली में किसी से झगड़ा तो नहीं चल रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed