{"_id":"56f228db4f1c1b6513f14d24","slug":"dont-take-ticket-from-dalals-it-can-send-you-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों से न लें टिकट, खानी पड़ सकती है जेल की हवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलालों से न लें टिकट, खानी पड़ सकती है जेल की हवा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
होली के त्योहार पर यदि आप किसी दलाल के जरिये टिकट लेकर सफर करना चाहते हैं तो सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आपको जेल की हवा खानी पड़े। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई शक होने पर अपके द्वारा आरक्षण के लिए भरे गए फॉर्म का पूरा ब्योरा चेक करा सकता है।
विज्ञापन
सूचना गलत पाए जाने पर जेल जाना पड़ सकता है। होली में यूपी, बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ये निर्देश जारी किया है। रेल अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है कि यदि कोई दलाल आरक्षण व टिकट देने के लिए आपसे संपर्क करता है तो उसकी सूचना तत्काल ड्यूटी पर तैनात सतर्कता, वाणिज्यिक, आरपीएफ व अन्य अधिकारियों को दें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अपना रेल टिकट सदैव टिकट काउंटर या फिॅर अधिकृत रेल ट्रेवल एजेंट से ही खरीदें।
विज्ञापन
कि सफर के दौरान यात्रियों द्वारा फार्म में भरे गए टेलीफोन नंबर अथवा अन्य सभी विवरण की जांच हो सकती है। सूचना गलत पाए जाने पर टिकट अवैध माना जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि दलालों को हटाने के लिए रेलवे ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन