{"_id":"5736eeb34f1c1b577991a053","slug":"doctor-killed-in-clinic-in-delhi-s-palam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाना इलाके में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मरने वाले डॉक्टर का नाम बी.एस राहनावत था। पुलिस के अनुसार वो आयुर्वेदिक डाक्टर थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टर को गोली मारने वाला पैदल ही आया था।
यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है जब डॉक्टर राहनावत पालम गांव के गोल चक्कर स्थित अपनी क्लिनिक में बैठे थे। उसी वक्त दो बदमाश क्लिनिक में घुसे और उन्हें 2 गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने जब फायरिंग की आवाज सुनी तो वहां जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल डॉक्टर को हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन