{"_id":"574a02384f1c1b544b6911d6","slug":"discovered-the-theft-car-on-olx-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स से खोज निकाली चोरी हुई कार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओएलएक्स से खोज निकाली चोरी हुई कार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 May 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स से मिली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार मालिक ने पिछले साल चोरी हुई अपनी कार को ओएलएक्स की वेबसाइट पर ढूंढ निकाला। इतना ही नहीं उसने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित कार मालिक ने बताया कि जिस दिन से उनकी कार चोरी हुई थी उसी दिन से वह ओएलएक्स पर रोजाना पुरानी कारों के विज्ञापन देख रहे थे। सेक्टर-21 निवासी कुलवंत सिंह पेशे से शेयर ब्रोकर हैं।
विज्ञापन
पिछले साल 4 अगस्त की सुबह टहलने निकले थे। करीब 6:30 बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनकी काले रंग की होंडा सिटी कार पार्किंग से गायब थी। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
इसके बाद से कुलवंत हर माह चौकी व थाने जाकर अपनी कार के बारे में जानकारी लेते रहे। पुलिस हर बार उन्हें कार नहीं मिली, कहकर वापस भेज देती थी। कुलवंत का कहना है कि जिस दिन से उनकी कार चोरी हुई थी।
वह उसी दिन से ओएलएक्स पर पुरानी कारों के विज्ञापन देखने लगे थे। उन्होंने समाचार पत्रों में यह पढ़ा था कि कई बार चोर मोबाइल या लैपटॉप को ओएलएक्स पर बेच देते हैं। यह सोचकर वह रोजाना ओएलएक्स की साइट देखते रहे।
आखिरकार 22 मई की शाम 6 बजे उन्हें ओएलएक्स पर अपनी होंडा सिटी का विज्ञापन देखा। कार की कीमत 66 हजार रुपये लगाई गई थी। कार मालिक कुलवंत का कहना है कि दिल्ली करावल नगर के रहने वाले अहमद नाम के शख्स ने उनकी कार का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था।
जिसके बाद उन्होंने अहमद से संपर्क करके कार खरीदने के बहाने से उसे मिलने बुलाया। 23 मई की सुबह नोएडा व गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित ने अहमद को धर दबोचा। बयानों के आधार पर मैकेनिक अहमद को भी सेक्टर-20 पुलिस पकड़कर थाने ले आई।
अहमद ने बताया कि उसे गाड़ी लोनी के अशोक नगर कॉलोनी के रहने वाले साजिद ने बेची थी। जिस पर पुलिस ने 24 मई को लोनी में दोबारा दबिश दी, लेकिन साजिद उनके हाथ नहीं लगा।