फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police sub inspector arrested on taking bribe

रिश्वत ले रहा था एसआई, महिला ने बनाया वीडियो

Fri, 25 Apr 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Apr 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
delhi police sub inspector arrested on taking bribe

दिल्ली की आरकेपुरम थाना पुलिस ने महिला से रिश्वत लेने के आरोप में थाने में ही तैनात एसआई ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। घूस लेने का मामला सामने आने के बाद एसआई को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने केडी कैंप आरकेपुरम में एनजीओ चलाने वाली पिंकी की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया था। इसके बावजूद एसआई ने मामला दर्ज करने के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पिंकी ने घूस लेते समय एसआई को कैमरे में कैद कर लिया था। स्टिंग ऑपरेशन करने के बाद उसने पुलिस से एसआई की शिकायत की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर आरकेपुरम थाने में एसआई के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपी एसआई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed