{"_id":"ec0f2aadb9734f24aa8c701739905604","slug":"delhi-police-special-cell-arrest-absconding-culprit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम नाटिया, 15 सालों से था फरार, अब हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाम नाटिया, 15 सालों से था फरार, अब हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Mar 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 वर्षों से फरार बदमाश बिशन सिंह उर्फ नाटिया को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को वर्ष 1999 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार आरोपी दिल्ली से भागकर ग्वालियर में छिपकर रह रहा था। इसने ग्वालियर में अपना नाम अनिल कुमार बंसल रख लिया था। ये ग्वालियर में श्रीनाथ ट्रांसपोर्ट नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चला रहा था।
विज्ञापन
आरोपी अपने दो साथियों मो. अनवर और परवीन सिंह के साथ 1998 में गिरफ्तार हुआ था। बिशन केकब्जे से 2.150 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी ग्वालियर में छिपकर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने ग्वालियर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिशन सिंह ड्रग्स तस्करी की दुनिया में 1980-90 केदशक में बड़ा नाम था।