{"_id":"5c76f9b7bdec224e0121e927","slug":"delhi-police-solve-case-of-dead-body-found-in-car-omex-square-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसौला में कार में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, थप्पड का बदला लेने के लिए मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसौला में कार में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, थप्पड का बदला लेने के लिए मारी थी गोली
Thu, 28 Feb 2019 02:27 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Arrest
सरिता विहार थाना पुलिस ने ओमेक्स स्क्वायर मॉल, जसौला में कार में राशिद (30) का शव मिलने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने राशिद के रिश्तेदार पलवल निवासी तौफिक उर्फ सोनू (28) को गिरफ्तार किया है। तौफिक ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सीपी चिन्मय बिश्वाल के मुताबिक ओमेक्स स्क्वायर मॉल के पास कार में राशिद 20 फरवरी को बेहोशी की हालत में मिला था। उसके हाथ में शराब की बोतल थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद के शव का 21 फरवरी को एम्स में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें पता लगा कि राशिद के सिर में गोली मारी गई है।
हत्या का मामला दर्जकर सरिता विहार थानाध्यक्ष अजब सिंह की देखरेख में एसआई बेंकाटेश, नागेन्द्र नागर व एएसआई खालिल अहमद टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि राशिद आखिरी बार तौफिक के साथ देखा गया। पुलिस ने तौफिक से पूछताछ की तो शुरूआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन सख्ती करने पर उसने सच उगल दिया।