दरोगा के बेटे का अपहरण, तीन करोड़ की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से अगवा हुआ दारोगा का बेटा पलवल के आर्यनगर से बरामद हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर सिटी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने फ्लैट में दबिश देकर दो अपहर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे दोस्तों ने नशे का इंजेक्शन लगाकर घटना को अंजाम दिया था। अपहर्ताओं ने तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पलवल पुलिस ने अपहर्ताओं को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ दिल्ली के छांवला थाना क्षेत्र के गांव पपरावर निवासी रोहताश यादव का 22 वर्षीयबेटा प्रदीप कुमार प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। बताया जाता है कि वह दीपावली की रात करीब 8.30 बजे अपनी होंडा सिटी कार से गांव के बाहर स्थित नहर पर प्रसाद चढ़ाने गया था।
प्रसाद चढ़ाते ही वह जैसे ही घर के लिए निकला कि पांच युवकों ने तमंचे के बल पर प्रदीप का मुंह दबाकर जबरन अपनी सेंट्रो कार में बिठा लिया। एक बदमाश प्रदीप की कार अपने कब्जे में ले ली। प्रदीप के अनुसार अपहर्ताओं में से विनोद व आशीष उर्फ सन्नी उसके साथ दिल्ली के अरविंदो कॉलेज में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।
घर के पास नहर पर कार से गया था प्रसाद चढ़ाने
प्रदीप ने अमर उजाला को बताया कि बदमाशों ने उसे नशे का दो इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गया था। उसी हालत में उसे पलवल स्थित आर्यनगर के एक फ्लैट में लाया गया। अपहर्ताओं ने उसकी पिटाई भी की थी और रस्सी से उसके पैर बांध रखे थे।
पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब उसे कुछ होश आया तो उसने अपहर्ताओं को सोता पाया। किसी तरह से पैरों की बंधी रस्सी खोलकर बाथरूम के साथ साफेट में लगे पाइप के सहारे उतरकर बाहर आ गया और सिटी थाने पहुंच गया।
सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड डालकर मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल व जीतू निवासी गांव जटौला, पलवल के रूप में हुई है।
हिरासत में लिए गए बदमाशों का कहना है कि जटौला निवासी संजू, विनोद व आशीष उर्फ सन्नी देर रात ही उन्हें छोड़कर प्रदीप की होंडा सिटी कार लेकर चले गए थे।