{"_id":"58efaa534f1c1b9d36cf8d93","slug":"delhi-police-arrested-boyfriend-for-girlfriend-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हुआ था प्यार, फरीदाबाद से किया किडनैप, आगरा में काटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में हुआ था प्यार, फरीदाबाद से किया किडनैप, आगरा में काटा गला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
delhi murder
दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी थी और शव को आगरा में स्थित सुरंग में फेंक दिया था। इन लोगों में दिल्ली में प्यार हुआ था। आरोपी ने महिला का फरीदाबाद से अपहरण किया और आगरा में ले जाकर हत्या कर दी थी।
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार आगरा के सिकंदरा थाने में 9 अप्रैल को एक महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। लोकल पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई थी। दस अप्रैल को सेक्टर-7 फरीदाबाद, हरियाणा के थाने में ममता नाम की महिला के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अंतरराज्यीय बदमाशों पर नजर रखे हुए थी। जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि ममता के मामा महरौली में रहते हैं और उसका मायका फरीदाबाद में है। वह पति के साथ छतरपुर, दिल्ली में रहती थी। पुलिस को पता लगा कि महिला के महरौली के एक व्यक्ति से संबंध थे।
विज्ञापन
ये व्यक्ति सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी जीत सिंह की देखरेख में एसआई सतेंद्र खारी व एएसआई विजय कुमार की टीम ने सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले धर्मेंद्र सिरोही को खोखा मार्केट, साकेत से 12 अप्रैल को पकड़ लिया।
धर्मेंद्र सिरोही ने बताया कि वह ममता से वर्ष 2004 में मिला था। ममता उसकी एजेंसी में नौकरी करती थी। इन दोनों के बीच संबंध बन गए थे। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों के संबंध खत्म नहीं हुए थे।
बाद में आरोपी को लगा कि ममता के कहीं और संबंध बन गए हैं। जब ममता संबंध खत्म करने को राजी नहीं हुई तो उसने ममता की हत्या करने की साजिश रच ली। वह ममता को फरीदाबाद से आठ अप्रैल को आगरा ले गया।
रास्ते में उसने ममता को शराब पिलाई। जब वह नशे में आ गई तो आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को आगरा में एक सुरंग में फेंक दिया था। इसके बाद दिल्ली वापस आ गया था। आरोपी 13 वर्ष से सिक्योरिटी एजेंसी का व्यवसाय कर रहा था।