फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Murder for water

पानी पीने के लिए गला रेतकर हत्या

Sat, 09 Aug 2014 06:37 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Murder for water

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान ईदू (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह प्याऊ से पानी लेने जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी पानी को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर बाजार पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार का रहने वाला ईदू कुम्हार वाली गली में अपने चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। वह सदर बाजार में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात करीब सवा बारह बजे वह बोतल में पानी लेने के लिए गली में स्थित प्याऊ पर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेरहमी से काट दिया गया

Delhi: Murder for water

बताया जा रहा है कि गली में ही कुछ लड़कों से प्याऊ से पानी भरने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर गले को चाकू से रेत दिया। किसी युवक ने घटना की जानकारी ईदू के चचेरे भाई को दी। उसके भाई ने जख्मी ईदू को उपचार के लिए बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने ईदू के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में पानी को लेकर विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन रंजिश की वजह से उसकी हत्या किए जाने का शक है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने आस पास रहने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed