{"_id":"61a9257a4c40e93caf0ba7e8","slug":"delhi-man-became-criminal-for-girlfriend-now-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और घुमाने के लिए दोस्त के साथ की लूटपाट, पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और घुमाने के लिए दोस्त के साथ की लूटपाट, पहुंचा जेल
Fri, 03 Dec 2021 01:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:28 AM IST
सार
पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटपाट में शामिल दोनों बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए द्वारका सेक्टर 14 में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
गर्लफ्रेंड को महंगा आईफोन गिफ्ट देने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूटपाट की। वह गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए हिल स्टेशन जाना चाहता था, इसके लिए वह दूसरी लूट को अंजाम देने जा रहा था। इससे पहले कि वह लूटपाट कर पाता, पुलिस ने साथी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आईफोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू रोशनपुरा नजफगढ निवासी अजय और धर्मपुरा नजफगढ़ निवासी कपिल शर्मा के रूप में हुई है। 23 नवंबर को सोमवीर ने लूटपाट की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि दो युवकों ने गर्दन पर चाकू रखकर उससे आईफोन लूट लिया। शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटपाट में शामिल दोनों बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए द्वारका सेक्टर 14 में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में अजय ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा फोन गिफ्ट करना चाहता था। इसलिए उसने 23 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिल स्टेशन जाने की योजना बना रहा था। इसलिए वह दूसरी लूटपाट करना चाहता था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।