{"_id":"a0590c1eb9c2f5fe2ab8332631cd97e7","slug":"delhi-dead-body-found-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नाले से मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः नाले से मिला युवक का शव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Jul 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार की सुबह एक युवक का शव नाले से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
खबर है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नाले से एक 25 वर्षीय युवक विलुंगबोउ का शव मिला है। नाले में युवक का शव मिलते ही इलाके में हलचल मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
युवक का शव नाले में कैसे गिरा या गिरने से ही मौत हो गई अभी इसका पता नहीं चल सका है। वैसे मृतक के दोस्तों का मानना है कि युवक की हत्या करके शव को नाले में फेंका गया है।
वहीं पुलिस अपनी शुरूआती तफ्तीश के बाद मान रही है कि युवक की मौत नाले में गिरने की वजह से ही हुई है पर साफ तौर पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि वह साफ-साफ तभी कुछ बता सकेगी जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन