फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deadbody of tushar found in school's washroom

बाथरूम में मिली 9वीं कक्षा के तुषार की संदिग्ध हालत में लाश, प्रशासन बता रहा दस्त से हुई मौत

Sat, 03 Feb 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
deadbody of tushar found in school's washroom
tushar - फोटो : अमर उजाला

करावल नगर स्थित एक स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तुषार (16) के रूप में हुई है। तुषार बाथरूम में अचेत मिला था।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि झगड़ा होने के बाद कुछ लड़कों ने पीट-पीटकर तुषार को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रशासन दस्त की वजह से मौत होना बता रहा है। खजूरी खास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी मोर्चरी भेज दिया है।

शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, तुषार परिवार के साथ गली नंबर-3, तुकमीरपुर, करावल नगर में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बाथरूम में अचेत पाया

deadbody of tushar found in school's washroom
tushar - फोटो : अमर उजाला

परिवार में पिता सुनील कुमार और मां निशा है। पिता एमसीडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। तुषार सादत नगर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था।

बृहस्पतिवार सुबह तुषार स्कूल गया था। इस बीच 10.30 बजे छात्रों ने उसे स्कूल के बाथरूम में अचेत देखा। मामले की सूचना शिक्षकों व प्रिंसिपल को दी गई। शिक्षक तुषार को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीटीबी अस्पताल से शिक्षकों ने परिजनों को तुषार की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि तुषार को दस्त हो रहे थे, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

इधर, तुषार की क्लास में पढ़ने वाले छात्रों ने परिवार को बताया कि उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इन लड़कों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

deadbody of tushar found in school's washroom
tushar - फोटो : अमर उजाला

स्कूल प्रशासन किसी भी झगड़े और उससे हुई मौत की बात से इनकार कर रहा है। खजूरी खास थाना पुलिस स्कूल प्रशासन व तुषार की क्लास में पढ़ने वाले छात्रों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

"तुषार के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।" -डॉ. अजीत कुमार सिंगला, जिला पुलिस उपायुक्त


‘स्कूल प्रशासन घटना पर डाल रहा पर्दा’
तुषार के चचेरे भाई रवि ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की स्कूल में ही हत्या कर दी गई, लेकिन स्कूल प्रशासन उस पर पर्दा डाल रहा है। रवि का कहना है कि उसने अपने भाई का शरीर देखा है।

 

सीने और गर्दन पर गुम चोटों के निशान हैं। स्कूल प्रशासन ने जानबूझकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। रवि का आरोप है कि यदि स्कूल की मंशा सही होती, वह समय पर परिवार को सूचना देता। तुषार की मौत 10.30 बजे हो चुकी थी, लेकिन स्कूल ने जीटीबी अस्पताल से 12 बजे उसके बीमार होने की सूचना दी। 

परिजनों ने करावल नगर चौक पर लगाया जाम
तुषार के लिए इंसाफ की मांग करते हुए बृहस्पतिवार शाम को परिजनों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने करावल नगर चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
 

परिजन आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप था कि तुषार की मौत के लिए कहीं न कहीं स्कूल प्रशासन भी जिम्मेदार है। स्कूल में जाने के बाद बच्चे की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की हो जाती है। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed