{"_id":"584865884f1c1be359449c0a","slug":"dead-body-found-near-dlf-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ मॉल के पास बोरे में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएलएफ मॉल के पास बोरे में मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
सार
हाथों में लगी मेहंदी से ही लिखा है फारूक व शालदा का नाम
नहीं हुई शिनाख्त, खंगाले जा रहे हैं आसपास के सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
हाथ पर लिखा नाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के पॉश कॉमर्शियल हब सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास बुधवार सुबह बोरे में बंधा महिला का शव मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे। जबकि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ में मेहंदी लगी थी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है एक हाथ पर मेहंदी से ही फारूक व शालदा लिखा हुआ है। पुलिस फिलहाल इस बात की आशंका जता रही है कि कि महिला की हत्या कहीं कर उसका शव मंगलवार रात को नोएडा में फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन
मामले का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला की उम्र 30-35 साल के
विज्ञापन
आसपास लग रही है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द शव के शिनाख्त का प्रयास करेगी।
पांच से छह घंटे पहले हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में महिला की हत्या पांच से छह घंटे पहले की जाने की बात कही है। यानी हत्या मंगलवार रात को की गई है। हालांकि इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस के मुताबिक जिस जगह पर शव मिला है, वहां पर हत्या किए जाने के कोई निशान नहीं मिले हैं।