{"_id":"57080fc94f1c1b2f73c811a7","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के वसंत विहार इलाके में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के कब्जे से सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट से लगता है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार था। आर्थिक तंगी को भी मौत का कारण बताया जा रहा है। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरीसिंह (48) वसंत गांव में रहता था। उसके परिवार में एक बेटी है। उसकी मुनिरका में नाई की छोटी सी दुकान थी। हरीसिंह ने वसंत विहार के जंगल में बृहस्पतिवार रात को फांसी लगा ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह किसी ने पेड़ से शव लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौकेसे मिले सुसाइड नोट में डिप्रेशन, शराब किस्मत और कैंसर होने की डर की बात कही गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
विज्ञापन