फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   damaged jeans lead to divorce

मियां-बीवी के बीच आई ‘फटी जींस’... तलाक तक पहुंचा मामला

Fri, 07 Jul 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
damaged jeans lead to divorce

पत्नी के रग्ड (कटी-फटी) जींस पहने पर पति की नाराजगी और फिर तकरार ऐसी बढ़ी कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। पत्नी ने तलाक मांग लिया तो मामला महिला थाने तक पहुंचा।

विज्ञापन


घर बचाने के लिए यहां सुलह-समझौते की कोशिशें शुरू हुईं तो पत्नी अब समझौता करने को राजी है, लेकिन पति की शर्त है कि वह पत्नी के साथ तभी रहेगा जब वह रग्ड जींस नहीं पहनेगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में है, जहां काउंसलर दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

  
दिल्ली की रहने वाली लड़की की शादी साहिबाबाद निवासी युवक से वर्ष 2011 में हुई थी। उनके एक  बेटा और एक बेटी है। तीन वर्ष पहले सुरक्षा गार्ड पति और ब्यूटी पार्लर में कार्यरत पत्नी के बीच रग्ड (कटी-फटी) जींस पहने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद से पत्नी मायके के पास ही अलग कमरा लेकर रहने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटी-फटी जींस पहनकर पत्नी उसके दोस्तों के सामने आती है

damaged jeans lead to divorce

पति का यह भी आरोप है कि पत्नी अपनी मां के पास ज्यादा रहती है और उसके कपड़े भी नहीं धोती। इसी दौरान पत्नी ने तलाक मांगा, जिस पर पति अपने बेटे को पत्नी के  पास से लेकर आ गया।

उधर, पत्नी का कहना है कि अब वह समझौता करना चाहती है, उसका बेटा वापस दिलाया जाए। पति ने रग्ड जींस नहीं पहनने की शर्त भी रखी है। पति का कहना है कि कटी-फटी जींस पहनकर पत्नी उसके दोस्तों के सामने आती है तो उसकी बेइज्जती होती है।

महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग की गई है और अगली तारीख 11 जुलाई की दी गई है। काउंसिलिंग के बाद पति ने बेटे को वापस करने का वायदा किया है लेकिन एक महीने के अंदर पत्नी को अपने साथ आकर रहने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed