फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dairy owner's home robbery, crooks caught on CCTV

डेयरी मालिक के घर डकैती, बदमाश सीसीटीवी में कैद

Sat, 28 Jun 2014 10:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jun 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
Dairy owner's home robbery, crooks caught on CCTV

कविनगर थाना क्षेत्र के गुलधर मार्ग स्थित न्यू फ्रेेेंड कालोनी में 7 हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात दो बजे एक डेयरी पर धावा बोल दिया। वाहन से आए बदमाश डेयरी मालिक के पैर में गोली मारकर दो भैंस लाद ले गए।

विज्ञापन


शोर मचने पर जागे पड़ोसियों और बदमाशों में करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। घायल डेयरी मालिक ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक से करीब तीन किमी तक बदमाशों के वाहन का पीछा किया।
विज्ञापन


हालांकि पूरी घटना मोहल्ले के एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश तमंचा लहराते, फायरिंग करते और भैंस लूटकर भागते नजर आ रहे हैं।

न्यू फ्रेंड कालोनी के मकान संख्या-19 में अजय कुमार परिवार समेत रहते हैं। अजय ने घर पर ही 10 भैंस पाली हैं। बृहस्पतिवार रात अजय बड़े भाई रामअवतार के साथ घर के बाहर भैंसों के पास सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि हथियारों से लैस 7 बदमाश उनकी भैंसों को ले जाने लगे। पालतू कुत्तों के भौंकने से आंख खुल गयी और शोर मचा दिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने तमंचे से पैर गोली मार दी।

फायरिंग सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दो भैंस वाहन में लादकर भाग निकले। जवाब में बदमाशों ने भी गोलियां चलाईं।

बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने घरों में भी लूट की कोशिश की। तमंचा लहराते हुए बदमाश घरों की ओर दौड़े तो महिलाओं ने चीखते हुए दरवाजा बंद कर लिया।

दो दिन पूर्व की थी रैकी
अजय की भाभी हेमवती ने बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहा एक बदमाश दो दिन पूर्व घर पर पशु व्यापारी बन कर आया था। बदमाश उन पर भैंस बेचने का दबाव बना रहा था। बदमाश संजय नगर की ओर से पैदल आया और सदपुर की ओर चला गया। बदमाश डेयरी की सभी भैंसों के बारे में जानकारी ले रहा था।

तो पकड़े जाते बदमाश
अजय ने बताया कि पैर में गोली लगने के बावजूद तीन किमी तक बदमाशों का बाइक से पीछा किया। सूचना के 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश के बजाय परिजनों से पूछताछ करने लगी, जिसके चलते बदमाश भाग निकले। अगर पुलिस बदमाशों का पीछा करती और वायरलेस का सहारा लेती तो बदमाश पकडे़ जाते।

11 मिनट में की वारदात
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाश 2.02 मिनट पर आए और 2.13 बजे अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच थी। पैंट-टीशर्ट, बनियान और कैपरी पहने थे। भागते समय बदमाशों ने पड़ोसियों पर फायरिंग की।


‘बर्फी और लीजा’ ने ली टक्कर
अजय ने बताया कि उनके पालतू कुत्ते बर्फी और लीजा ने बदमाशों का रास्ता रोकने की कोशिश की। बदमाश भैंस ले जाने लगे तो लीजा भौंकने लगी। परिजन जाग गए और बाकी भैंसें बच गई। बदमाशों ने कुत्तों पर फायरिंग भी की थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बर्फी ने उनके साथ करीब तीन किमी तक बदमाशों का पीछा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed