फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dairy owner entered the house, banging on the car escaped plundered by committing

डेयरी मालिक की घर में घुसकर की पिटाई, लूट को अंजाम देकर कार से हुए फरार

Fri, 29 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dairy owner entered the house, banging on the car escaped plundered by committing
लूट

छावला इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक डेयरी मालिक के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और तीन लाख रुपये और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर छावला थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: जनकपुरी इलाके में रहने वाले अशोक ढींगरा (60) गोयला डेयरी इलाके में काम करने के बाद यहीं बने मकान की पहली मंजिल पर सोता है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए वहीं उसके डेयरी में काम करने वाले कर्मचारी नीचे में बने कमरे में सो गए। 

देर रात करीब एक बजे तीन बदमाश उसके कमरे में घुस गए और अशोक की पिटाई कर दी। बदमाशों ने उससे तीन लाख रुपये और सोने की चेन और अंगूठी लूट ली।

भागने के दौरान अशोक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अशोक के शोर मचाने पर उसका मुनीम प्रभु ऊपर आया और बाहर से लगी कुंडी को खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु ने बताया कि तीनों बदमाश नीले रंग की कार पर सवार होकर फरार हो गए हैं।  पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि तीन लाख रुपये गोयला डेयरी निवासी सोमवीर ने उसे बयाना दिए थे। उसने सोमवीर को दो सौ गज की जमीन दिलाई थी। फिलहाल पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed